Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में पुलिस मुठभेड़, कुंडल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

बरेली में पुलिस मुठभेड़, कुंडल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

 

बरेली में पुलिस मुठभेड़, कुंडल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महिलाओं से कान का कुंडल छीनने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, 19 और 24 जनवरी को स्कूटी सवार महिलाओं से कान का कुंडल छीनकर भागने की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों के खुलासे के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

26 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे पुलिस टीम चौपला चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और रेलवे कॉलोनी के जंगल की ओर भाग गया। आगे जाकर उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश ने अपना नाम दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित, निवासी थाना कैंट क्षेत्र बताया। उसकी तलाशी में एक अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया कान का कुंडल, कुंडल बेचने से मिले 5570 रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments