Indian Railway Catering and Tourism Corporation लेकर आया – चेरी ब्लॉसम के संग जापान की यादगार यात्रा
रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
लखनऊ, 25 फरवरी 2026।
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों के लिए एक आकर्षक अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज “जापान – चेरी ब्लॉसम का मौसम” की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इस केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम का उद्देश्य देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय द्वारा संचालित यह विशेष टूर 02 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 10 दिवसीय इस यात्रा में यात्रियों को जापान के प्रमुख शहरों – टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा – का भ्रमण कराया जाएगा।
टूर की प्रमुख विशेषताएँ
यात्रियों को लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा एवं बरेली से दिल्ली तक उपयुक्त साधन द्वारा लाया जाएगा। दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान के माध्यम से जापान के लिए प्रस्थान कराया जाएगा।
यात्रा के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है। पैकेज में 08 नाश्ता, 08 दोपहर का भोजन एवं 08 रात्रि भोजन (भारतीय भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है।
इस टूर में यात्रियों को जापान के विश्व-प्रसिद्ध स्थलों जैसे उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बाँस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शिंकानसेन की यात्रा इस पैकेज को और भी खास बनाएगी।
पैकेज मूल्य
एक व्यक्ति के ठहरने पर: ₹4,19,000 प्रति व्यक्ति
दो या तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: ₹3,56,000 प्रति व्यक्ति
माता-पिता के साथ बच्चे का पैकेज:
बेड सहित: ₹3,56,000
बिना बेड: ₹2,96,300
बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com� पर बुकिंग करा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं आरक्षण के लिए मोबाइल नंबर 9236367954, 8287930922, 8650930962, 9236367953 पर संपर्क किया जा सकता है।
अजीत कुमार सिन्हा
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक
आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र,


