Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeReligionबरेली में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, शहर की मस्जिदों में...

बरेली में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, शहर की मस्जिदों में नमाज़ के अलग-अलग समय तय

बरेली में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, शहर की मस्जिदों में नमाज़ के अलग-अलग समय तय

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। जनपद में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चांद दिखने के बाद अब साफ हो गया है कि इस साल शहर में 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसके साथ ही बरेली की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज़ के समय का भी ऐलान कर दिया गया है।

शहर की सबसे बड़ी नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन और मस्जिद इंतजामिया कमेटियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, ताकि नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

जानकारी के अनुसार शहर में सबसे पहले सुबह 6:40 बजे संदल खान बाजार स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद और साहूकारा की मदीना मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा होगी, जबकि सबसे आखिरी नमाज़ दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में सुबह 11 बजे होगी।

शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ का समय इस प्रकार रहेगा—

सुबह 7 बजे: दरगाह शाह शराफत मियां, चौकी चौराहा मस्जिद, श्यामतगंज अखाड़े वाली मस्जिद

7:30 बजे: छह मीनार मस्जिद (कांकर टोला), अबू बक्र मस्जिद (खन्नू मोहल्ला), यतीम खाना मस्जिद (कटरा मानराय)

8 बजे: साबरी मस्जिद (सुभाष नगर), हाजी काले खान मस्जिद (सूफी टोला), मीत वाली मस्जिद (छीपी टोला) सहित अन्य मस्जिदें

8:15 बजे: खानकाह वामिकिया (शाहमतगंज)

8:30 बजे: बशीर मियां दरगाह, गरीब नवाज मस्जिद, सकलैनी मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद

8:45 बजे: कादरी मस्जिद (कुतुबखाना), दुलिया वाली मस्जिद (जखीरा), इज्जतनगर मस्जिद

9 बजे: हबीबिया रजविया मस्जिद (सैलानी), नूरी मस्जिद (रेलवे जंक्शन), सुनहरी मस्जिद (कुतुबखाना)

9:30 बजे: किला जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, खानकाह नियाजिया, शाहदाना वली

10 बजे: बीबी जी मस्जिद (बिहारीपुर), कुतुबखाना चौराहा मस्जिद

10:30 बजे: घोसियान मस्जिद (गुलाब नगर)

11 बजे: रजा मस्जिद, दरगाह आला हजरत

ईद को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग खरीदारी में जुटे हैं और मस्जिदों में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments