29 अगस्त को हल्द्वानी में CM धामी का ताबड़तोड़ दौरा, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन से उद्योग जगत के संवाद तक कई कार्यक्रम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

🚨 BREAKING NEWS | हल्द्वानी

29 अगस्त को हल्द्वानी में CM धामी का ताबड़तोड़ दौरा, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन से उद्योग जगत के संवाद तक कई कार्यक्रम

 

गौलापार से मुखानी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का होगा भूमि-पूजन/शिलान्यास

 

हल्द्वानी, 28 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे और इसके बाद उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार में आयोजित भूमि-पूजन/शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद आनंद बाग और मुखानी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

 

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे और करीब 4:40 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

गौलापार से मुखानी तक CM धामी का पूरा दिन कार्यक्रमों से भरा रहेगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई