मां जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में गूंजे कान्हा के भजन, कृष्ण लीला ने मोहा मन
जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार भजन, नृत्य और कृष्ण लीला की दी मनमोहक प्रस्तुति
हल्द्वानी। शीशमहल कैनाल रोड स्थित मां जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शानदार भजन प्रस्तुति, नृत्य और कृष्ण लीला के माध्यम से कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया।
कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मौजूद अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक नितिन पालीवाल एवं डायरेक्टर हर्षिता पालीवाल सहित सम्मानित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की गई।





