GGIC नैनीताल की छात्राओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा मंत्र, मुसीबत में 112 और SOS की दी जानकारी
नैनीताल, 11 सितंबर 2026। छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) नैनीताल में Dial-112 एवं SOS सुविधा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल एवं RI संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में हुआ।
पुलिस संचार टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन या असुरक्षित परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल 112 पर कॉल करें अथवा SOS बटन दबाकर पुलिस सहायता प्राप्त करें। छात्राओं को यह भी जानकारी दी गई कि 112 पर सहायता मांगने में संकोच न करें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।
कार्यक्रम में पुलिस संचार टीम के अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, गीता राणा, जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव एवं सुनील राणा ने छात्राओं को 112 और SOS सुविधा के उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान GGIC की प्रधानाचार्य जयश्री सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्य संदेश
– मुसीबत में तुरंत 112 डायल करें।
– खतरे की स्थिति में SOS बटन दबाएं।
– आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बेझिझक पुलिस से मदद लें।
– नैनीताल पुलिस 24×7 सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।
नैनीताल पुलिस की अपील: “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता—आपात स्थिति में 112 डायल करें, SOS दबाएं और निर्भीक रहें।”





