मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर, NKB TIMES लॉन्चिंग समारोह में होंगे शामिल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर, NKB TIMES लॉन्चिंग समारोह में होंगे शामिल

 

नैनीताल/हल्द्वानी, 1 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11:55 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे एफटीआई हेलीपैड से विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर 1:15 बजे से विंटेज ग्रीन में आयोजित NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से 3:00 बजे तक आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:10 बजे विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड से एफटीआई हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

एफटीआई हेलीपैड से मुख्यमंत्री आगे लोहिया हेड हेलीपैड, खटीमा के लिए रवाना होंगे।

 

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आगमन और NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में सहभागिता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

 

भास्कर न्यूज24 | कुमाऊं से उत्तर प्रदेश तक खबरों की नई पहचान

 

#मुख्यमंत्रीपुष्करसिंहधामी #PushkarSinghDhami #Haldwani #Nainital #NKB_TIMES #BhaskarNews24 #हल्द्वानी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई