नैनीताल में सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर प्रशासन का एक्शन, 85 वाहनों के चालान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

नैनीताल में सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर प्रशासन का एक्शन, 85 वाहनों के चालान

 

तल्लीताल से हनुमानगढ़ी तक चला संयुक्त अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन सख्त

 

नैनीताल, 10 नवंबर 2026।

 

नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े कुल 85 वाहनों के चालान किए।

 

यह अभियान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के मध्य चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना और यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।

 

उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। पर्यटकों की यात्रा को सुखद और यादगार बनाने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले पर्यटक खूबसूरत यादें लेकर लौटें।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई