हल्दूचौड़ में 14-15 नवंबर को सजेगा ‘पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026’ का मंच, मिस उत्तराखंड से लेकर इंडियाज बिगेस्ट डांसर तक होंगे आकर्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

हल्दूचौड़ में 14-15 नवंबर को सजेगा ‘पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026’ का मंच, मिस उत्तराखंड से लेकर इंडियाज बिगेस्ट डांसर तक होंगे आकर्षण

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में 14 और 15 नवंबर को ‘पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026’ (सीजन-16) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। दो दिवसीय इस महोत्सव में उत्तराखंड सहित देशभर की प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। नृत्य, गायन और मॉडलिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। संस्था पिछले 16 वर्षों से बच्चों और युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

मिस उत्तराखंड और इंडियाज बिगेस्ट डांसर प्रतियोगिता रहेंगी खास

महोत्सव में मिस उत्तराखंड, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, उत्तराखंड सुपर मॉडल और वॉइस ऑफ उत्तराखंड जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में देशभर के कलाकारों के साथ उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

लोक संस्कृति और मनोरंजन का दिखेगा संगम

संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में उत्तराखंड के लोक कलाकार, लोक गायक एवं गायिकाएं, सांस्कृतिक दल, हास्य कलाकार, मिमिक्री कलाकार, कुमाऊंनी कॉमेडियन, रैप सिंगर और सेलिब्रिटी कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

महोत्सव: पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026 (सीजन-16)

तिथि: 14 एवं 15 नवंबर 2026

समय: सुबह 10 बजे से

स्थान: शास्त्री मैदान, नया बाजार, हल्दूचौड़ (हल्द्वानी)

आयोजक: पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति

आयोजक संस्था ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई