SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त एक्शन! ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में दबिश देकर 33 वारंटी किए गिरफ्तार
दीपावली से पहले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं और रामनगर में सबसे अधिक 7-7 वारंटी गिरफ्तार; 9 थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभि. नैनीताल। जनपद में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने जिलेभर में दबिश देकर कुल 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की यह कार्रवाई की गई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
लालकुआं: 7 वारंटी गिरफ्तार।
हल्द्वानी: 6 वारंटी गिरफ्तार।
रामनगर: 7 वारंटी गिरफ्तार, साथ ही एक अभियोग का निस्तारण।
बनभूलपुरा: 5 वारंटी गिरफ्तार।
काठगोदाम: 2 वारंटी गिरफ्तार।
मुखानी: 3 वारंटी गिरफ्तार।
तल्लीताल: 1 वारंटी गिरफ्तार।
कालाढूंगी: 1 वारंटी गिरफ्तार।
बेतालघाट: 1 वारंटी गिरफ्तार। इस प्रकार नैनीताल पुलिस ने कुल 33 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटियों में एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों से संबंधित आरोपी शामिल हैं।
न्यायालय में पेश किए जा रहे गिरफ्तार वारंटी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी





