बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! SSP मंजूनाथ का सीधा एक्शन—06 घंटे में ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! SSP मंजूनाथ का सीधा एक्शन—06 घंटे में ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

 

मुखानी गैंगरेप मामला: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का महिला अपराध पर कड़ा एक्शन मामले में संलिप्त शहर में चर्चित ITI गैंग के 04 सदस्य 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार

 

 

जनपद नैनीताल के मुखानी क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी०द्वारा अत्यंत कड़ा रुख अपनाया गया है।

 

कल देर रात, एक पीड़ित (नाबालिग बच्ची) के परिजन ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी कि उनकी बच्ची के साथ 4 लड़कों ने उसको डरा धमकाकर बहला फुसलाकर एक होटल में ले जाकर दरिंदगी का काम किया।

 

इस गंभीर घटना में तत्काल संज्ञान लेते हुए *एसएसपी नैनीताल* द्वारा *कोतवाली मुखानी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा* दर्ज कराया गया तथा अधीनस्थों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए। जिसके फलस्वरूप *प्रभारी निरीक्षक मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में संलिप्त आरोपी–

धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री, हिमांशु गोनी को मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। *04 आरोपी शहर के चर्चित ITI गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।*

 

उक्त मामले में एसएसपी नैनीताल ने स्वयं पुलिस कार्रवाई की मानिटरिंग की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी नामजद अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

 

*एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश — “बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस”*

 

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नाबालिग बच्चों और बच्चियों के साथ दरिंदगी या अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अत्यंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले इस प्रकार के अपराधों पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त और कड़क कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई