मुखानी नाबालिग दुष्कर्म मामला: एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, ITI गैंग के चार आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

मुखानी नाबालिग दुष्कर्म मामला: एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, ITI गैंग के चार आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने नाबालिग बच्ची को डराकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी शहर में चर्चित बताए जा रहे ITI गैंग के सदस्य हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं पूरे मामले की निगरानी की और पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों और बच्चियों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई