ओखलकांडा के दूरस्थ गांवों में पहुंचीं राज्यमंत्री भावना मेहरा, महिलाओं की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

ओखलकांडा के दूरस्थ गांवों में पहुंचीं राज्यमंत्री भावना मेहरा, महिलाओं की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

 

भीमताल। उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ काला आगर और क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने पेयजल समेत विभिन्न स्थानीय समस्याएं उनके सामने रखीं।

 

राज्यमंत्री ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वहीं, अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने की बात कही।

 

महिलाओं ने भी राज्यमंत्री के सामने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि एक महिला होने के नाते वह उनकी परेशानियों और भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं।

 

क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता : भावना मेहरा

 

#BhavanaMehra #Okhalkanda #Bhimtal #NainitalNews #UttarakhandNews #WomenEmpowerment #BhaskarNews24

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई