अर्जुन बिष्ट ने गौलापार-चोरगलिया में श्रम विभाग के कैंप लगाने की उठाई मांग, सहायक आयुक्त ने 15 दिन में आयोजन का दिया आश्वासन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

अर्जुन बिष्ट ने गौलापार-चोरगलिया में श्रम विभाग के कैंप लगाने की उठाई मांग, सहायक आयुक्त ने 15 दिन में आयोजन का दिया आश्वासन

 

हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गौलापार अर्जुन बिष्ट ने आज श्रम विभाग के सहायक आयुक्त दीपक तिवारी से मुलाकात कर जिला पंचायत क्षेत्र गौलापार एवं चोरगलिया में श्रम विभाग की ओर से कैंप आयोजित कराने की मांग उठाई।

 

इस संबंध में अर्जुन बिष्ट ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के श्रमिक कार्ड धारकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाने की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंप आयोजित होने से श्रमिक कार्ड धारकों को विभागीय सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

इस पर सहायक आयुक्त दीपक तिवारी ने आश्वासन दिया कि लगभग 15 दिनों के अंतराल में गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में कैंप का आयोजन शीघ्र कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र कार्ड धारक विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकें।

 

क्षेत्रीय लोगों ने भी इस पहल को श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई