गुंजन मेहरा बनीं मिस उत्तराखंड-2026, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

गुंजन मेहरा बनीं मिस उत्तराखंड-2026, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड

 

वेदिका पालिवाल बनीं उत्तराखंड सुपर मॉडल, पंखुड़ियां महोत्सव-2026 का रंगारंग समापन

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट। नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में आयोजित दो दिवसीय पंखुड़ियां महोत्सव-2026 (सीजन-16) का रविवार देर रात भव्य रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। महोत्सव में गुंजन मेहरा ने मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को उनके उत्कृष्ट डिजिटल कार्यों के लिए डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वेदिका पालिवाल उत्तराखंड सुपर मॉडल चुनी गईं।

 

दो दिवसीय महोत्सव में देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिंग और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कुमाऊंनी, पंजाबी, राजस्थानी, असमिया और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं पुराने और नए बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।

 

गुंजन मेहरा ने अपने नाम किया मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब

 

महोत्सव की प्रमुख प्रतियोगिता मिस उत्तराखंड में गुंजन मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम किया। वेदिका पालिवाल को उत्तराखंड सुपर मॉडल चुना गया। निखिल ने इंडियाज बिगेस्ट डांसर का खिताब जीता, जबकि नविषा बिष्ट उत्तराखंड बेस्ट डांसर बनीं। सीता लसपाल को सुपर स्टार बहू और डिम्पल एवं पीहू की जोड़ी को जोड़ी नंबर वन के खिताब से नवाजा गया।

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड

 

उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को उनके उत्कृष्ट डिजिटल कार्यों और सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे योगदान के लिए डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। महोत्सव के मंच पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी डिजिटल क्षेत्र में सक्रियता और योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया।

 

दीप प्रज्ज्वलित कर किया महोत्सव का शुभारंभ

 

महोत्सव के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीप कौशयारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और जीवन में बेहतर दिशा एवं दशा तय करने का संदेश दिया।

 

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील भी की।

 

अनुभवी निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हल्द्वानी के योगेश रौतेला ‘बाला’, खटीमा के राकेश कुमार ‘रॉक्सी’, रामनगर की पूनम गुप्ता और हल्द्वानी की खुशबू गुप्ता शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों, कला और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

 

कार्यक्रम के संरक्षक प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी और नेहा बिष्ट ने किया।

 

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

 

महोत्सव में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता कमलेश चंदोला, युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट, समाजसेवी दिनेश भारद्वाज, लाखन सिंह मेहता, प्रिंस भारद्वाज, पूर्व ग्राम प्रधान बीडी खोलिया, पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, भैरव दत्त खोलिया, चंद्रशेखर अंडोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, पत्रकार विशाल शर्मा, गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी, सीमा देवली, प्रकाश शाही, आशा शाही, निर्मल जोशी, योगिता बनोला, योगेंद्र साह, पार्वती कीरोला, अलका टंडन और मंजू साह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच दे रही पंखुड़ियां संस्था

 

संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति पिछले 16 वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद, सामाजिक जागरूकता, बाल अपराधों के विरुद्ध अभियान, नशामुक्ति, पॉलिथीन उन्मूलन, पौधरोपण, बेटी बचाओ और महिला सशक्तीकरण जैसे जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

 

सहयोगियों के योगदान को सराहा

 

महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, संगठन मंत्री डॉली अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, कमल जोशी, गिरीश सिंह खाती, मंजू नेगी, श्वेता और बानी सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई