उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने हासिल की विधि में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की से अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका शोध आधुनिक युग में ‘राइट टू प्राइवेसी’ (निजता का अधिकार) विषय पर केंद्रित रहा।
चार वर्षों की निरंतर मेहनत, अध्ययन और शोध-साधना के बाद डॉ. वरुण भाकुनी ने शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनका शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. नलनीश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
डॉ. वरुण भाकुनी ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी विकास और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों की निजता का हनन एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। ऐसे में निजता के अधिकार पर किया गया यह शोध वर्तमान सामाजिक और कानूनी परिस्थितियों में सार्थक एवं महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. वरुण भाकुनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी एवं चंद्रावती भाकुनी, विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जे.एस.पी. श्रीवास्तव तथा अपनी पत्नी श्यामभावी भाकुनी को दिया।
उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, डॉ. हिमानी भाकुनी सहित अन्य परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।





