बेलवाल भोग ने 12वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की हींग की नई रेंज, जल्द बाजार में उतारेगी चाय

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

बेलवाल भोग ने 12वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की हींग की नई रेंज, जल्द बाजार में उतारेगी चाय

 

 

 

हल्द्वानी। बेलवाल भोग कम्पनी ने अपनी स्थापना के 12 वर्ष पूरे होने और 13वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर उत्पादों की नई श्रृंखला लॉन्च कर बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। लछमपुर, गौलापार स्थित कम्पनी के प्लांट में कर्मचारियों के साथ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कम्पनी ने कंपाउंडेड हींग के साथ 100 प्रतिशत प्योर क्रिस्टल हींग की विस्तृत रेंज लॉन्च की।

 

कम्पनी की चेयरमैन अनीता बेलवाल ने बताया कि गायत्री फ्लोर मिल की स्थापना 17 नवम्बर 2014 को हुई थी। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग के बल पर कम्पनी निरंतर प्रगति कर रही है। इस दौरान उन्होंने कम्पनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

 

कम्पनी प्रबंधक डॉ. मुकेश बेलवाल ने नई उत्पाद श्रृंखला की जानकारी देते हुए बताया कि कंपाउंडेड हींग के 10 ग्राम पैक की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 40 रुपये, 25 ग्राम की 95 रुपये, 50 ग्राम की 180 रुपये और 100 ग्राम पैक की 350 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, 100 प्रतिशत प्योर क्रिस्टल हींग के 10 ग्राम पैक की एमआरपी 320 रुपये रखी गई है।

 

उन्होंने बताया कि कम्पनी अब अपने उत्पादों का विस्तार करने की तैयारी में है। इसी क्रम में जल्द ही बेलवाल भोग ब्रांड के अंतर्गत चाय भी बाजार में लॉन्च की जाएगी। कम्पनी का उद्देश्य अपनी उत्पाद श्रृंखला में नए विकल्प जोड़कर उपभोक्ताओं तक विभिन्न उत्पाद पहुंचाना है।

 

12 वर्षों की यात्रा के बाद नए उत्पादों के साथ 13वें वर्ष में प्रवेश कर रही बेलवाल भोग की यह पहल कम्पनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई