वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, विभागवार तय होगी समय-सीमा: एडीएम विवेक राय

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, विभागवार तय होगी समय-सीमा: एडीएम विवेक राय

हल्द्वानी, 07 सितंबर 2026। नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद नवीन वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी विवेक राय की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, स्वच्छता और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकों में वरीयता और सुरक्षित फुटपाथ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागवार समय-सीमा निर्धारित कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने बीट पुलिस की नियमित विजिट, पुलिस विभाग में नोडल अधिकारी की तैनाती, अतिक्रमण मुक्त एवं सुगम आवागमन, सार्वजनिक स्वच्छता और शौचालय व्यवस्था सहित जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग रखी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिक संबंधित थाने में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। आपात स्थिति में 112 पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पांडे, डी.के. पांडे, एसडीएम मोनिका, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर निगम, पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई