SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की पहल से 250 लोगों को मिले खोए मोबाइल फोन, 55.25 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की पहल से 250 लोगों को मिले खोए मोबाइल फोन, 55.25 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल ने जुलाई 2026 से 4 नवंबर 2026 तक विभिन्न राज्यों से 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये से अधिक है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर 250 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश दिए थे।

एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी मोबाइल ऐप (साइबर सेल) उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया।

शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया। जांच में कई गुमशुदा मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों पर संचालित होते पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 250 मोबाइल फोन बरामद किए।

किस कंपनी के कितने मोबाइल फोन हुए बरामद?

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन में आईफोन के 7, सैमसंग के 40, ओप्पो के 58, वनप्लस के 13, रियलमी के 19, वीवो के 45, मोटोरोला के 7, नोकिया का 1, इनफिनिक्स के 7, रेडमी के 23, पोको के 17, IQ के 8, टेक्नो के 2 और आईटेल के 3 मोबाइल फोन शामिल हैं।

इस प्रकार कुल 250 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये आंकी गई है।

SSP ने पुलिस टीम को घोषित किया नकद पुरस्कार

खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मोबाइल रिकवरी टीम में शामिल रहे

उपनिरीक्षक मीनू गौतम

कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर

कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से जहां 250 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले हैं, वहीं CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में साइबर सेल की भूमिका भी सामने आई है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई