कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित आतिशबाजी की अपील

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित आतिशबाजी की अपील

 

हल्द्वानी, 07 नवंबर 2026। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत एवं नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंडल और जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दीपोत्सव को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और आपसी प्रेम का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से इस पावन अवसर पर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की।

 

आतिशबाजी करते समय बरतें विशेष सावधानी

 

अधिकारियों ने दीपावली के दौरान आतिशबाजी करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखे हमेशा खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही जलाएं और बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें तथा ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखें।

 

उन्होंने सुरक्षित एवं सूती कपड़े पहनने के साथ ही पटाखे जलाने वाले स्थान पर पानी, बालू और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने की सलाह भी दी।

 

नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने की न करें कोशिश

 

दीपावली पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अधिकारियों ने विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि जल चुके अथवा नहीं फूटे पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें। पटाखों को हाथ में लेकर न जलाएं और न ही किसी व्यक्ति, वाहन या घर की ओर फेंकें।

 

आतिशबाजी के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। साथ ही अत्यधिक ध्वनि एवं धुआं उत्पन्न करने वाले पटाखों से बचने का संदेश दिया गया।

 

जरूरतमंदों के साथ बांटें दीपावली की खुशियां

 

कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की कि दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सहायता करें और खुशियां बांटें। त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

 

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से दीपावली का पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई