माँ जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में रामायण के दृश्यों का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए भगवान श्रीराम के आदर्श

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

माँ जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में रामायण के दृश्यों का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए भगवान श्रीराम के आदर्श

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का दिया संदेश

हल्द्वानी। माँ जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा रामायण के मनमोहक एवं प्रेरणादायक दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, माता सीता की मर्यादा, लक्ष्मण जी की सेवा भावना और हनुमान जी की अटूट भक्ति को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं रामायण के आदर्शों से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न पात्रों का अभिनय किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नितिन पालीवाल एवं निदेशक हर्षिता पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

जय श्रीराम! 🚩

भास्कर न्यूज24

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई