उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर 2026 को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस प्रतियोगिता में ओपन बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक तथा विशिष्ट अतिथि रविंद्र बाली, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा मोर्चा, भाजपा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ प्रातः 7 बजे हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर तिकोनिया चौराहे तक पहुंची और वहां से वापस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व में खिलाड़ियों को वितरित किए गए कूपन के आधार पर लकी ड्रॉ निकाला गया। इसके माध्यम से चयनित 18 खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अदिहाम, हर्षित बोरा, भावेश सती, मेहताब, माही राणा, दीपा नेगी, निशा, मानवी, पीहू, सोनम, शिवांश साहू एवं स्कंधा शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
इस अवसर पर माधुरी ज्वाला, त्रिलोक जीना, विनय जोशी, छवि देव टम्टा, श्याम भट्ट, सुरेश चंद पांडे, महेश बिष्ट, महेश सिंह, नमन नवियाल, नितिन थापा, उमेश रावत, गोपाल नेगी, आनंद देव, गोविंद लटवाल, विमला रावत, कुमारी भाकुनी, तनुजा आर्य, प्रशांत भट्ट, कमल बिष्ट, देवेंद्र भट्ट एवं जीतू बिष्ट सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं एवं खिलाड़ियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा।
भास्कर न्यूज24
संपादक – हरीश भाकुनी, हल्द्वानी





