नैनीताल में धूमधाम से मना उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस, हिमालयन फूड फेस्टिवल में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

नैनीताल में धूमधाम से मना उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस, हिमालयन फूड फेस्टिवल में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक

 

सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने की शिरकत, पहाड़ी उत्पादों की जमकर हुई खरीदारी

 

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। डीएसए मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्य निर्माण के संघर्ष और बलिदान को याद करने के साथ ही उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

समारोह में उपस्थित जनसमूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया गया। साथ ही प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।

 

हिमालयन फूड फेस्टिवल में दिखा पहाड़ी स्वाद का जलवा

 

समारोह का विशेष आकर्षण हिमालयन फूड फेस्टिवल रहा। यहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही स्थानीय पहाड़ी दलहन और अन्य पारंपरिक उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।

 

सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी संचार आरडी मठपाल सहित अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी की और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा।

 

अग्निशमन विभाग के स्टॉल ने भी किया जागरूक

 

कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस की अग्निशमन इकाई सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों को अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता, उनके सही इस्तेमाल और आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

 

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रतीक जैन, सीओ भवाली विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी अग्निशमन इकाई मल्लीताल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस का यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक खानपान और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों के योगदान को याद करने का अवसर बना।

 

भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई