सरस मेले में आएंगी 400 महिलाएं, आवास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी! चंदा फर्त्याल ने ली बैठक

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

सरस मेले में आएंगी 400 महिलाएं, आवास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी! चंदा फर्त्याल ने ली बैठक

हल्द्वानी। आगामी सरस मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाली स्वयं सहायता समूहों की करीब 400 महिलाओं के ठहरने, आवास और सुरक्षा को लेकर बुधवार को विकासखंड हल्द्वानी में आवास एवं परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सहायक परियोजना निदेशक नैनीताल श्रीमती चंदा फर्त्याल ने की। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ महिलाओं के ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

चंदा फर्त्याल ने निर्देश दिए कि विभिन्न राज्यों से आने वाली महिलाओं के लिए होटल एवं अन्य संस्थानों में सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था की जाए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल एवं संबंधित संस्थानों में पीआरडी जवानों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा सरस मेला

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री करेंगी।

मेले में करीब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प कला, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के उद्यमों को प्रदर्शित किया जाएगा।

सरस मेले के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से महिला प्रतिभागियों के आवास, परिवहन और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई